Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

सोनप्रयाग के साथ ही अन्य स्थानों पर फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू जल्द से जल्द करने की कांग्रेस ने की मांग

देहरादून: सोनप्रयाग के साथ अन्य स्थानों पर फंसे श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द रेस्क्यू करने की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने मांग की है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से आपदा आई है ऐसे में सरकार के रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करना चाहिए उन्होंने सवाल भी उठाया है कि भाजपा के विधायक जिस तरह से रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान केदारनाथ धाम का दर्शन किया है इससे भाजपा के दोहरे चरित्र का भी पर्दाफाश हुआ है उनका कहना है कि आपदा के नुकसान को लेकर जल्द ही कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा उनका कहना है कि केदारनाथ धाम का रास्ता सामान्य होने पर वे खुद केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए जाएंगे वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने सवाल खड़े करते हुए सरकार से पूछा है कि जब केदारनाथ यात्रा को रोका गया है तब हरिद्वार से मौजूदा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पूरे परिवार के साथ केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए चापर से पहुंचे यह कहां से न्यायोचित है, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चॉपर्स का इस्तेमाल जो प्रभावित है उनके रेस्क्यू के लिए होना चाहिए लेकिन भाजपा के पूर्व मंत्री अपने घरवालों के साथ मंदिर दर्शन के लिए चोपर्स का इस्तेमाल कर रहे जो की बहुत ही शर्मनाक है।

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.