Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 18, 2026

उत्तराखंड के पुलिस मालखाने होंगे हाईटेक

देहरादून : मुंबई की तर्ज पर अब उत्तराखंड पुलिस के मालखाने भी हाईटेक बनाए जाएंगे। जिसे एविडेंस मैनेजमेंट सेंटर के नाम से जाना जाएगा। इसमें मुकदमा से संबंधित साक्ष्य और माल का रखरखाव किया जाएगा। दरअसल अपराधिक घटना के बाद मौके से बहुत से साक्ष्यों को पुलिस इकट्ठा करती है। मसलन यदि हत्या हुई है तो हत्या किस हथियार या वस्तु के प्रहार से की गई है, उसे साक्ष्य के रूप में पुलिस को रखना पड़ता था। सालों साल चलने वाले मुकदमों में इनका प्रबंधन रखना काफी मुश्किल होता था। लेकिन सबूतों में क्यूआर कोड लगाकर कंप्यूटर की मदद से माल/साक्ष्यों का पता चल सकेगा। वही अपराधिक मामले की घटना स्थल पर साक्ष्य प्राप्त करने में भी आसानी आएगी। आईजी पुलिस आधुनिकीकारण नीलेश आनंद भरणे का कहना है की मालखाने को हाईटेक बनाए जाने पर काम चल रहा है। इसके लिए मुंबई के एडवांस्ड मैनेजमेंट सेंटर की व्यवस्था और डिजाइन का अध्ययन किया जा रहा है। देहरादून जिले को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। जिससे पुलिसिंग ओर आसान हो सके ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.