केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर का किराया 25 फीसदी हुआ सस्ता आज से शुरू होगी हेली सेवा
देहरादून : केदारघाटी में आई आपदा के बाद से केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग पर फंसे सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर पुनर्निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। बतादें कि बुधवार से हेली सेवा के जरिये केदारनाथ यात्रा शुरू की जाएगी। यात्रियों को हेली के किराये में 25 प्रतिशत तक की रियायत दी जाएगी। हालांकि जगह-जगह मार्ग ध्वस्त होने के कारण अभी पैदल यात्रा स्थगित रहेगी। साथ ही केदारनाथ पैदल मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पुनर्निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। ऐसे में एक हफ्ते में पैदल मार्ग से भी यात्रा शुरू हो सकती है।
