Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 18, 2026

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर डीएम ने ली बैठक

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाए जाने के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, स्कूल, कालेज एवं संगठनों की भागीदारी कराने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तिंरगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित कराते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों कालेजों एवं संगठनों की सहभागिता बनाने, तिरंगा संगीत कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का प्रसारण, तिंरगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारों की उपस्थिति एवं भागीदारी सुनिश्चित करना। तिरंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित करते हुए तिंरगा वेबासाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। मेरी माटी मेरादेश अभियान के तहत् बनाए गए शिलापटों के पास प्रतिज्ञा के कार्यक्रम आयेाजित किये जा सकते है। तिरंगा कैनवास- हरघर तिरंगा कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास लगाया जाएगा ताकि लोग स्थानीय लोग स्थानीय भाषा में हर घर तिरंगा या जय हिन्द लिख सकें। कैनवास राष्ट्रीय घ्वज के आकार 2ः3 के समान हो सकता है, डिजाईन टैम्पलेट www.harghartiranga.com  पर उपलब्ध होगा।
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं समसत विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया 12 से 14 अगस्त 2024 तक ग्रामीण एवं नगर क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों, कालेजों, संगठनों की सहभागिता ली जाए। उन्होंने नगर क्षेत्रों में नगर निगम , नगर पालिका परिषद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग को व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तथा सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय से हरघर तिरंगा कार्यक्रम श्रृंखलाओं का सफल आयोजन के साथ जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अभियान को सफल बनाये जाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.