उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री मंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज
देहरादून : उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री मंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज है। वर्तमान में धामी सरकार में मंत्री मंडल के चार पद रिक्त पड़े हैं। जिनको भरने के लिए भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की लोकसभा चुनाव खत्म हो चूके है। ऐसे में अब जल्द ही मंत्री मंडल का विस्तार होगा। महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अंतिम दौर की वार्ता नेतृत्व से होनी है उसके बाद जब भी मुख्यमंत्री चाहेंगे मंत्री मण्डल का विस्तार हो जाएगा।
