Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 18, 2026

देहरादून के नामी रेस्टोरेंट के वाशरूम में मिला हिडेन कैमरा

देहरादून : देहरादून के नामी आनंदम रेस्टोरेंट में बाथरूम में हिडेन कैमरा छिपाकर महिला का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। छिपकर बनाई गई महिला की वीडियो फुटेज भी बरामद हुई है।मामला 15 अगस्त को चकराता रोड पर बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के पास एक स्थित आनंदम रेस्टोरेंट का है। मामले का खुलासा होते ही बीती शाम रेस्टोरेंट में बैठी महिलाओं और कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और हंगामा किया।मामला बढ़ते ही रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके पर पहुंचा। वहीं पुलिस भी जांच-पड़ताल में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर कैंट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। वहीं रेस्टोरेंट के बाथरूम में छिपाए गए मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ले ली है। वहीं, रेस्टोरेंज मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.