Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 18, 2026

मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

हरिद्वार : रुड़की के माधोपुर गांव में बहन के यहां शादी में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों और सैंकड़ों ग्रामीणों ने गांव से आने जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मृतक के शव को उठने नहीं दिया। वही हंगामा बढ़ता देख जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां भीड़ के साथ उनकी जमकर नोकझोंक हुई। सैंकड़ों ग्रामीण गांव के पास शव को कब्जे लेकर प्रदर्शन करते रहे। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। सीओ रुड़की नरेंद्र पंत का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। दरअसल देर रात गौ संरक्षण की टीम को माधोपुर गांव में गौ तस्करी की सूचना मिली थी जिसके बाद गौ संरक्षण की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची जहां स्कूटी पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया जिसे उन्होंने रोकने की कोशिश की और उससे पूछताछ करने प्रयास किया। वहीं मृतक के परिजनों ने गौ संरक्षण टीम पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप ताकि युवक की हत्या कर तालाब में फेंका गया है जब तक दोषियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं होता तब तक वह शाम को उठाने नहीं देंगे ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के शरीर और चेहरे चेहरे पर गहरे चोट के निशान भी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और गांव से बाहर रास्ते पर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख कई थानों की पुलिस फोर्स और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की।
लेकिन ग्रामीण गौ वंश संरक्षण स्क्वायड टीम पर युवक की हत्या का आरोप लगाया । फिलहाल मौके पर भारी पुलिस के साथ ग्रामीण जमा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.