महिला सशक्तिकरण बाल विकास मंत्री ने की समीक्षा बैठक
देहरादून : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विधानसभा में महिला सशक्तिकरण और महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा एकल महिला स्वरोजगार योजना के प्रोग्रेस के विषय में चर्चा की गई है पूर्व में आबकारी विभाग द्वारा एक रुपए महिला कल्याण कोष में दिए जाने का प्रावधान किया गया है उसपर विभाग स्तर पर अभी तक कितना कार्य हुआ है उसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट पर चर्चा की गई है केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में क्लेच केंद्र खोले जाने को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई है उन पर अभी तक कितनी कार्यवाही हुई है उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं प्रदेश सरकार द्वारा वात्सल्य योजना संचालित की जा रही है जिसका व्यापक प्रचार प्रसार और उसकी प्रगति रिपोर्ट को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई है साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहने पाए
