भाजपा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा मोर्चे की बैठक में शिरकत की इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि 2 सितंबर को केंद्रीय स्तर पर भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। साथ ही 3 सितंबर को उत्तराखंड में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा । सीएम ने कहा कि प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए नए सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे । और अधिक से अधिक सक्रिय सदस्यों को जोड़ने का पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है।
