Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को बढ़ाया आगे कहा – पार्टी का सदस्यता अभियान बनाएगा नए कीर्तिमान

काशीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि सदस्यता के नवीकरण के साथ शुरू हुआ भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक जारी है। इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर पहुंच कर पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया। मंत्री रेखा आर्य ने काशीपुर जिले में सदस्यता अभियान को लॉन्च किया और काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा की नवीनीकृत सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर करोड़ों लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। रेखा आर्या बोलीं कि इस बार पार्टी सदस्यता अभियान में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि एक समय पर कांग्रेस के झंडा की पूजा करने वाले भी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। वो बोलीं कि भाजपा एकमात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करता है और भाजपा से जुड़ने का मतलब राष्ट्र निर्माण से जुड़ना है।

 

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.