Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

अलकनंदा नदी में पैर फिसलने से बह पिता और पुत्र, हादसे में रेस्क्यू कर पिता को बचाया गया पुत्र की खोजबीन जारी

बद्रीनाथ : बद्रीनाथ धाम में सुबह अलक नन्दा नदी के किनारे गांधी घाट पर एनआरआई श्रद्धालु पिता पुत्र अचानक अलकनंदा नदी में पैर फिसलने की वजह से बह गए, पिता को बचाने के लिए जहां पुत्र ने भी अलक नन्दा में छलांग लगा दी, वहीं हादसे में किसी तरह से रेस्क्यू कर पिता को बचा लिया गया है, लेकिन पुत्र अभी भी लापता है, जिनकी खोजबीन के लिए बृहद स्तर पर खोज और बचाव टीम प्रयास कर रही है, दरअसल मलेशिया निवासी सुरेश चंद और उनका बेटा बलराज चार धाम यात्रा के तहत आज बदरी पुरी दर्शन के लिए आए थे,जहां आज सुबह अचानक गांधी घाट में स्नान के समय पैर फिसलने से उनके पिता सुरेश सिंह अलक नन्दा की तेज धार में बहने लगे, उनकी जान बचाने के लिए पुत्र ने भी पीछे से नदी में छलांग लगा दी, वहीं स्थानीय लोगो,पुलिस, एसडीआरएफ की टीम के प्रयासों से जहां पिता को बचा लिया गया है, लेकिन पुत्र के नदी के तेज बहाव में बहने की बात सामने आई है, वही मौके पर पहुंची बद्रीनाथ पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशाकक्त के बाद पिता का रेस्क्यू कर उन्हे स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है जहां उनका ईलाज जारी है,

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.