Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

आपदा मे धामी सरकार ने किया बेहतर प्रबंध, विकास और विरासत पर आगे बढ़ रही भाजपा: तीरथ

देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस पर अपने शासन में वोट बैंक, तुष्टिकरण एवं देश को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है, वहीं हमारी सरकार विकास और विरासत पर आगे बढ़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आपदा में हमारी सरकार शानदार कार्य किया है, अन्यथा राज्य ने 2013 का वो दौर भी देखा जब आपदा पीड़ितों तक गुजरात से आई राहत सामग्रियों पर कांग्रेसी हाथ टूट पड़े थे। साथ ही भू कानून और मूल निवास पर स्पष्ट किया कि सरकार आवश्यक कदम उठा रही है, लेकिन अपनी जमीनों को लेकर सामाजिक जनजागरूकता भी बेहद अहम है।

बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में पहुंचे श्री रावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, देशवासियों को विश्वास है कि भारत परम वैभव को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही प्राप्त कर सकता है । यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए आम लोगों में जबरदस्त उत्साह है। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन को लेकर कांग्रेसी आरोपों पर पलटवार कर कहा, कांग्रेस और भाजपा सरकारों के अंतर को 2013 की आपदा और वर्तमान में आई आपदा के बाद किए प्रबंधन से ही आसानी से समझा जा सकता है । जो लोग केदारनाथ आपदा रहता को उंगली उठा रहे हैं वही कांग्रेसी हाथ 2013 में आई आपदा के समय राहत पहुंचाने की बजाय दिल्ली दरबार में हाथ फैलाए बैठा था। उन्होंने कहा, में तब प्रदेश अध्यक्ष था और सबने देखा कि श्री नरेंद्र मोदी जी बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री तीन दिन और श्री शिवराज चौहान 2 दिन राज्य में मदद करने के लिए रहे। इतना ही नहीं आपदा में भी राजनीति करते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने गुजरात सरकार की 22 बोगी राहत सामग्री को पीड़ितों तक नहीं पहुंचने दिया। इतना ही नहीं तत्कालीन राज्य सरकार के संरक्षण में कांग्रेसियों के हाथ राहत सामग्री पर टूट पड़े थे। वही आज प्रदेश सरकार ने केंद्र की मदद से केदारनाथ आपदा में शानदार और प्रभावी प्रबंधन किया उसकी तारीफ चारों ओर हो रही है।

साथी उन्होंने मंत्रियों के केदारघाटी दौरों पर लगाए कांग्रेसी आरोपों पर पलटवार किया कि भाजपा के लिए देश और क्षेत्र का विकास, जन स्वास्थ्य, जनसुविधा प्राथमिकता में हमेशा रहा है, चुनाव नही। और इसी दृष्टि से लगातार हमारे प्रदेश सरकार और केंद्र की एजेंसियां वहां लोगों के जीवन आमूलचूल परिवर्तन लाने में जुटी हैं। हमारी डबल इंजन सरकार की कोशिशें का नतीजा है कि लाखों लाख श्रद्धालु पावन धर्मो में पहुंच रहे हैं। साथ ही तंज किया कि अब चूंकि कांग्रेस के नेता चुनाव में ही सक्रिय होते हैं लिहाजा उन्हें वहां आजकल ही मंत्रियों की मौजूदगी नजर आ रही होगी।

मूल निवास एवं भू कानून को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस संबंध में सभी जरूरी कदम उठा रही है। जिन लोगों ने भी अवैध तरीके से नियमों का उल्लंघन कर या लालच आदि देकर भूमि कब्जाई है उन पर सरकार आवश्य कार्यवाही करेगी। लेकिन इस पूरे मुद्दे पर स्वयं की सक्रियता, जन जागरूकता भूमि बचाने को लेकर भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने डेमोग्राफी बदलने के नाम पर राज्य का माहौल खराब करने के आरोप पर कांग्रेस को आइना दिखाया कि 6 दशक सत्ता में रहते इन्होंने तुष्टिकरण एवं देश समाज को बांटने की राजनीति को आगे बढ़ाया है। यही लोग हैं जिनके पास वोट बैंक और सत्ता में बने रहने के अतिरिक्त कोई नीति नहीं है । वहीं आज मोदी जी के मार्गदर्शन में देश तेजी से विकास कर रहा है और भारतीय संस्कृति अपने चरम की और अग्रसर है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.