हरियाणा सीएम को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी बधाई
देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरियाणा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को देवभूमि व अपनी ओर से बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है, उसका निश्चित तौर पर हरियाणा को लाभ मिलेगा और जो हरियाणा के लिए केंद्र व राज्य की धारणा है वह धरातल पर उतरे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के समय में हरियाणा का चौमुखी विकास होगा।
