राज्य स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाएगी धामी सरकार
देहरादून : राज्य स्थापना दिवस को धामी सरकार भव्य तरीके से मनाएगी इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का आयोजन छह नवंबर से पूरे सप्ताह भर तक किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि नौ नवंबर की तारीक उत्तराखंड के विकास की तारीख है लंबे संघर्ष के बाद राज्य प्राप्त हुआ और हर वर्ष उत्साह के साथ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शासकीय कार्यों की श्रंख्ला तैयार की जाती है और राज्य देना वाला दल भारतीय जनता पार्टी है अटल जी के शासन में राज्य गठन हुआ और राज्य स्थापना दिवस को भाजपा भव्य रूप से मनाएगी।
