Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

धामी सरकार उत्तराखंड में युवा नीति के तहत युवाओं को भत्ता दिए जाने की कर रही तैयारी

देहरादून : धामी सरकार उत्तराखंड में युवा नीति के तहत युवाओं को भत्ता दिए जाने की तैयारी कर रही है। युवा कल्याण एवं नियोजन विभाग द्वारा बनाए गए युवा नीति के ड्राफ्ट में इस प्रस्ताव को शामिल किया गया है। मौजूदा ड्राफ्ट के कुछ बिंदुओं पर असहमति जताते हुए मंत्री रेखा आर्य ने इस संदर्भ में सभी वर्ग के युवाओं की राय लेने के निर्देश दिए है। बता दे की युवा नीति के ड्राफ्ट को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा देहरादून में अधिकारियो की बैठक ली । इस दौरान उन्होंने युवा नीति का फाइनल ड्राफ्ट 12 जनवरी तक तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा-युवा नीति में 15 वर्ष से 35 साल तक के युवक-युवतियों को शामिल किया जाए। उन्होंने युवा नीति को तैयार करने से पहले सीमांत और आपदा प्रभावित क्षेत्रों, अनुसूचित जाति,जनजाति,ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के युवक-युवतियों का मत जानने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.