Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल ने किया सिडकुल थाने का वार्षिक निरीक्षण

हरिद्वार : हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने सिडकुल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सेरीमोनियल गार्ड सलामी दी निरीक्षण में जिले के अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

एसएसपी डोभाल ने थानाध्यक्ष को असलाह की नियमित सफाई और माल निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बाहरी कामगारों के सत्यापन के लिए नियमित सत्यापन अभियान को भी आवश्यक बताया, जिससे अपराध की रोकथाम में मदद मिलेगी।जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से करना चाहिए, ताकि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।

एसएसपी ने लंबित माल मुकदमाती की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया और माल निस्तारण की प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए मालखाना मोहर्रिर अजय रावत को आवश्यक निर्देश दिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने एएसपी सदर जितेन्द्र मेहरा को लंबित मालों और सरकारी संपत्ति का भौतिक सत्यापन करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए।

 

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.