Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

बद्रीनाथ धाम में आज हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

बदरीनाथ धाम/ चमोली : भू बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में खुश गवार मौसम के बीच हजारों की संख्या में तीर्थ यात्रियों ने भगवान श्री बदरी विशाल जी के दर्शन किए इस दौरान भगवान श्री बदरीनाथ जी के दर्शन को पहुंची राजा सगर के मूल गांव सगर गांव से मां चंडिका देवरा यात्रा पहुंची, श्री चंडिका माता देवरा यात्रा के बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर बीकेटीसी सीईओ ने यात्रा का किया स्वागत। सगर गांव की आराध्य देवी मां चंडिका का देवरा यात्रा इन दिनों धियानीयों की कुशल क्षेम पूछने के लिए भ्रमण यात्रा के साथ देव दर्शनों के लिए चार धाम पंच केदार यात्रा पर है,आज सुबह मां चंडिका देवी ने अपने देवरा में चल रहे गुरु,नेम निशान और इरवालों की उपस्थिति में पवित्र अलकनंदा नदी के तट पर दिव्य कार्तिक स्नान किया जिसके बाद देवरा यात्रा श्री बदरी विशाल जी के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में पहुंची, देव भेंट के पश्चात देवरा यात्रा मंदिर के सिंह द्वार के बाहर आई और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए, इस दौरान जय बदरी विशाल जय चंडिका देवी के जयकारे से बदरी पुरी गुंजायमान रही, बीकेटीसी के मुख्य कार्य अधिकारी ने देवरा यात्रा का आत्मीयता के साथ स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.