Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

केदारनाथ विधानसभा में खिलने जा रहा है कमल, विकास कार्यों को समर्पित होगी भाजपा की जीत- रेखा आर्या

गुप्तकाशी: केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र का चुनावी पारा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने
जनता के बीच पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया और आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की।

रेखा आर्या ने अपना जनसंपर्क गुप्तकाशी से शुरू किया जहां सबसे पहले उन्होंने बाराही देवी जी के मंदिर और सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा-अर्चना कर समूचे प्रदेश की प्रगति व समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद गुप्तकाशी मंडल के गांव नाला और खड़िया में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि समूचा केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों का सजीव उदाहरण बन कर उभरा है और जनता एक बार फिर से यहां कमल खिला कर अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का निश्चय कर चुकी है।

वो बोलीं कि, इस तथ्य से हर कोई परिचित हैं कि कैसे स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर रहते हैं और यहां के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करते हैं।

उन्हीं के पदचिह्नों पर आगे बढ़ते हुए पहले दिवंगत बहन शैलारानी रावत जी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र को विकास से सींचा और अब बहन आशा नौटियाल जी उसी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं और महिलाओं के लिए समर्पित पार्टी है और ये दोनों हमारी वरीयताओं में शामिल हैं। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत यहां की महिलाओं और युवाओं की जीत होगी। उनके सपनों और उनकी आकांक्षाओं की जीत होगी।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता की उपेक्षा की और कभी जनता के विकास पर ध्यान नहीं दिया। वो बोलीं कि कांग्रेस ने ना तो युवाओं को कभी आगे बढ़ने दिया और ना महिलाओं को। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग भी अन्याय किया और उनके उत्थान की कभी चिंता नहीं की। वो बोलीं कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र का बेटा बन कर यहां के हर वर्ग और हर एक गांव के विकास को सुनिश्चित कर रहे हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने आगे जोड़ा कि बहन आशा नौटियाल का विधायक बनना एक विजनरी नेता का विधायक बनना होगा जोकि पूरे क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

रेखा आर्या के जन प्रचार के दौरान पूर्व राज्यमंत्री डॉ आशुतोष कीमोठी, बीना बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता नौटियाल, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन जमलोकी, प्रधान खड़िया पूनम देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष कविता देवी, पूर्व प्रधान नाला कल्पेश्वरी देवी, विश्वेश्वरी देवी, बूथ अध्यक्ष गोविंद करासी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत सहित भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.