Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

सहस्त्रधारा में नहाते हुए बहे दिल्ली के 2 युवक, शव बरामद

देहरादून:  सहस्त्रधारा पार्किंग के पास नदी में नहाते समय दो पर्यटक बह गए। बाद में एसडीआरएफ ने दोनों शव बरामद किए। दोनों पर्यटक दिल्ली निवासी थे। बारिश होने की वजह से नदी में पानी बढ़ा हुआ था।

गुरुवार की दोपहर सहस्त्रधारा पार्किंग के पास दोनों पर्यटक नदी किनारे नहा रहे थे। अचानक दोनों व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरे पानी में बह गए। एक व्यक्ति के शव को स्थानीय लोगों ने निकाल लिया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति लापता था।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर दूसरे व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों के नाम :
1. इंद्रपाल पुत्र  रामसुख, 40 वर्ष, निवासी:- सुल्तानपुरी, दिल्ली।
2. भूपेंद्र सिंह राणा पुत्र लाल सिंह राणा, उम्र- 43 वर्ष, निवासी:- सुल्तानपुरी, दिल्ली।

 

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.