Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

जिलाधिकारी सोनिका ने सुनी जनसमस्याएं

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 122 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, शिक्षा ऋण दिलाने, भरणपोषण, आपसी विवाद, घरेलू हिंसा, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव, इनकम टैक्स चोरी, आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों केा गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा जो शिकायतें उच्च स्तर व मा0 न्यायालय में विचाराधीन हैं ऐसे प्रकरणों पर सम्बन्धित शिकायतकर्ता को अवगत करा दें। जिलाधिकारी ने 1905 पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण करने व शिकायतकर्ताओं से संवाद करने के भी निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले विभागों के अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदरों को निर्देशित किया कि भूमि सीमांकन एवं निर्विवाद विरासतन के मामलों को यथाशीघ्र निपटायें। साथ ही निर्देशित किया कि ग्राम समाज, सरकारी भूमि की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारित करें।
जनसुनवाई में एक बालिका द्वारा उच्च शिक्षा के लिए बैंकों द्वारा ऋण न दिए जाने की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने प्रंबंधक जिला अग्रणी बैंक को छात्रा को उच्च शिक्षा के लिए ऋण दिलवाने के लिए बैंकों से समन्वय करने के निर्देश दिए। वहीं एक शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत में कहा कि उनके पास के ही एक व्यक्ति द्वारा टैक्स चोरी की जा रही है, शिकायत में माध्यम से बताया कि आठ लाख से अधिक आमदनी होने के उपरान्त भी टैक्स नही भर रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र को इनकम टैक्स विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में डांडी बड़कोट में भूमाफियाओं द्वारा पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण तथा भोगपुर में पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को अतिक्रमण पर रोक लगाने तथा निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए। अंबीवाला शुक्लापुर में भूमि पर कब्जा की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। बुल्लावाला में नदी तट पर सुरक्षा दीवार न होने से खेत कटान की शिकायत पर आपदा मद से सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को नियमानुसार उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.