Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर शाम उत्तराखंड राजभवन देहरादून पहुंचे जहां उन्होने राज्य के
राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर समसामयिक विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया। इस दौरान राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रसाशन की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने हाल ही में सपन्न हुई कांवड़ यात्रा और प्रदेश में मानसून की स्थिति से भी अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल ने केदारनाथ में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के लिए खुद मौके पर पहुंचकर नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.