मध्य प्रदेश के अर्न्तराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
देहरादून : देहरादून की नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मेवालाल मोहिते,सुनील मोहिते, देव सिंह सोलंकी और सुरेश उर्फ सूरज महत्व को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 07-08-2024 को वादी तरसेम लाल राणा ने डीपीएम हुंडई शोरूम और वादी प्रमोद कुमार ने मारुती नेक्सा शोरूम में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने आरोपियों से चार लैप्टाप, 30200 रुपए की नगदी और घटना में प्रयुक्त उपकरण को भी बरामद किया है।
