Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

हर घर तिरंगा यात्रा

देहरादून : हर घर तिरंगा अभियान के तहत देहरादून में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मिनिस्टर गणेश जोशी ने मसूरी डायवर्शन तिराहे से हाथीबड़कला तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं ,युवाओं सहित स्थानीय जनता ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर घर तिरंगा एक अभियान के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। प्रदेश के हर विधानसभा में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कैबिनेट मिनिस्टर व मसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गणेश जोशी का कहना है कि 11 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है। प्रत्येक भारतवासी तीरंगे का सम्मान करता है और इस तरह की यात्रा से लोगों को घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रोतसाहित किया जा रहा है। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ महेंद्र भट्ट और गणेश जोशी ने स्कूटर पर बैठकर तिरंगा यात्रा की अगुवाई की।

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.