स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार की नई पहल दून अस्पताल पहुंच कर डॉक्टरों, नर्स और स्टाफ के साथ मनाया रक्षाबंधन
देहरादून : रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर दून अस्पताल, देहरादून में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य सचिव डा आर राजेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मेडिकल स्टाफ की महिला कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सचिव डा आर राजेश कुमार को रक्षा सूत्र बांधा. वहीं रक्षा सूत्र बंधवाकर स्वास्थ्य सचिव ने उनकी रक्षा का वचन भी दिया है।
