मानसून सत्र के कार्य संचालन एवं विधायी कार्यों का एजेंडा तय करने कार्यमंत्रणा एवं दलीय नेताओं की हुई बैठक
गैरसैंण : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के भराड़ीसैण विधानसभा भवन में कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र के कार्य संचालन एवं विधायी कार्यों का एजेंडा तय करने कार्यमंत्रणा एवं दलीय नेताओं की बैठक आहूत की गई| बैठक में सभी नेताओं से सदन की गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने की अपील की। सभी दलों के नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्वक और सुचारु रूप से संचालित करने में योगदान दें।
