Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 18, 2026

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री ने पेश किया 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट

भराड़ीसैंण/गैरसैंण : उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2024 2025 के लिए 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। जिसमे 3756.89 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट राजस्व पक्ष में और 1256.16 करोड रुपए का बजट पूंजीगत पक्ष में पेश किया गया है। राज्य सरकार ने इस बजट में अयोध्या मैं उत्तराखंड भवन निर्माण और प्रदेश में सरकारी गेस्ट हाउस के मेंटेनेंस के लिए भी बजट की व्यवस्था की है इसके अलावा कृषि शहरी विकास परिवार कल्याण के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। वही आने वाले निकाय चुनाव कराने के लिए सरकार ने 7 करोड़ का बजट रखा है वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने अपने पूर्ण बजट के रूप में 89 हजार करोड रुपए का बजट पेश किया था लेकिन कई योजनाएं ऐसी है जिनके लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाना था जिसके तहत 5013.05 करोड़ का बजट पेश किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.