जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे प्रचार
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। सीएम धामी का कहना है कि पार्टी के जहां भी चुनाव होते है वहां कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रचारक के रूप में प्रचार प्रसार के लिए भेजती है ऐसे में मुझे भी पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी मिली है और जिन कार्यक्रम को पार्टी तय करेगी उनके तहत प्रतिभाग करूंगा। बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पत्र भेजकर सीएम से तीन दिन के लिए जम्मू-कश्मीर में प्रचार करने का अनुरोध किया है।
