सीएम धामी ने राज्य की कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राज्य की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिये हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है. महिलाओं की सुरक्षा और सश्क्तिकरण पर सरकार प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। इसके अलावा अधिकारियों को लव जिहाद और डेमोग्राफिक चेंज के मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। आपको बता दे कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों के पेच कसे है। उन्होंने राज्य में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
