Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच में भारी भूस्खलन संतोला में एनएच बंद सैकड़ो यात्री फंसे भूस्खलन जारी

लोहाघाट (चम्पावत)  : मंगलवार सुबह 9:00 के लगभग लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच में संतोला के पास अचानक भारी भूस्खलन हो गया भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलवा एनएच में आ गया जिसके चलते एनएच बंद हो गया है एनएच बंद होने से एनएच के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई है और सैकड़ो यात्री एनएच बंद होने से फंस गए हैं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया आज सुबह जोरदार आवाज के साथ अचानक भारी भूस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में मलवा एनएच में आ गया है उन्होंने बताया मलवे से एनएच बुरी तरह बंद हो गया तथा भूस्खलन लगातार जारी है वही एनएच के अधिकारियों के मुताबिक एनएच खोलने के लिए मशीन भेज दी गई है पर लगातार पहाड़ी से मलवा आने से एनएच खोलने में दिक्कते आ रही है एनएच खोलने के प्रयास जारी है फिलहाल एनएच खुलने में समय लग सकता है वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपेंद्र सिंह अधिकारी ने एनएच के अधिकारियों की लापरवाही बताया है उन्होंने कहा एनएच के द्वारा सिर्फ दो मशीने सड़क खोलने के लिए लगाई है जो कि नाकाफी है 3 घंटे से ऊपर का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक एनएच को खोला नहीं जा सका है एनएच मे सैकड़ो यात्री फंसे हुए हैं।

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.