केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में होने वाले केदारनाथ उपचुनाव के लिए कमर कस ली है। भाजपा ने प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रभारी बनाया है। आदित्य कोठारी ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव की घोषणा जल्द ही हो सकती है। ऐसे में संगठन को बूथ स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए इसको लेकर टीम गठित की है और जल्द ही टीम केदारनाथ जाकर वहां की छोटी छोटी समस्याओं का कैसे समाधान किया जाए और कार्यकर्ताओं को किस तरह से चुनाव में काम करना है इसको लेकर रणनीति तैयार की जायेगी। आदित्य कोठारी ने कहा कि केदारनाथ में कांग्रेस के द्वारा जो दुष्प्रचार किया जा रहा है उसका मुंह तोड़ जवाब कांग्रेस को दिया जाएगा।
