जीएसटी परिषद की 54 वी बैठक में शामिल हुए उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
देहरादून : नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी परिषद की बैठक में भाग लेकर लौटे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि जीएसटी परिषद की 54 वी बैठक में उन्होंने उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया है उन्होंने राज्य के कई विषय बैठक में उठाए हैं, जिनमें से कुछ पर सहमति बनी है। अब चारधाम हवाई सेवा यात्रा के किराए में 18% जीएसटी को घटाकर अब 5% कर दिया गया है, इसी तरह से कैंसर की दवाओं व अन्य कुछ चीजों में भी जीएसटी दरों में रियायत दी गई है।
