एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ SDRF टीम एक बार फिर यात्रियों के लिए देवदूत बनकर आई है। एसडीआरएफ टीम द्वारा घाट क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध होने के कारण लगभग 4,00 लोग जो फंस गए थे उन्हें रेस्क्यू करके के कार्य किया गया। एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली थी की घाट पिथौरागढ़ से दो किलोमीटर ऊपर दिल्ली बैंड के पास सभी यात्री फंसे हुए है … टीम ने तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, एक बीमार व्यक्ति को बाधित मार्ग से स्ट्रेचर के माध्यम से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए दूसरे वाहन में भेजा गया। मुख्य मार्ग पर फिर से मलबा आ जाने के कारण यातायात बाधित हो गया था, जिसे जेसीबी की सहायता से शीघ्र ही पुनः चालू किया गया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम की इस सफल कार्रवाई ने न केवल फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, बल्कि संकट की घड़ी में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया का उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।
