डीएम देहरादून सविन बंसल ने की शराब की दुकानों पर छापेमारी
देहरादून : खबर देहरादून से है जहाँ नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने शराब की दुकानों पर लंबे समय से मिल रही ओवर रेटिंग की शिकायत को लेकर शराब की दुकानों पर छापेमारी की। बतादें कि इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल खुद वाहन चलाकर राजपुर रोड स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे जहाँ शराब की दुकान पर छापेमारी के दौरान ओवर रेटिंग सहित कई अनियमिताएं पाई गई।
