Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

महिला कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव

देहरादून : महिला कांग्रेस कल यानी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगी. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला अपराध के खिलाफ महिला कांग्रेस ने यह फैसला लिया है. कांग्रेस भवन में सभी कार्यकर्ता और तमाम वरिष्ठ नेता एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे. महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का आरोप है कि प्रदेश में बेटियों पर लगातार अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है. बीते दो माह में प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है. जिससे महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.