स्मार्ट बनेंगे स्कूल, जिलाधिकारी सविन बंसल
देहरादून : देहरादून जिलाधिकारी पद संभालने के बाद से ही काफी एक्टिव मोड पर नजर आ रहे हैं। जिससे बाद अब स्कूलों की स्थिति सुधारने की बीड़ा खुद डीएम सविन बंसल ने उठाया है।आपको बता दे कि अल्मोड़ा, नैनीताल जिले में डीएम रहते सविन बंसल ने सभी स्कूलों का
रूपांतरण करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। ऐसे में अब देहरादून में भी शिक्षा में सुधार के लिए विभिन्न तरह की पहल शुरू की गई है। जिसकें चलते बच्चा स्कूलों में जमीन में बैठा न दिखाई दे, स्कूलों में चॉक वाला ब्लैकबोर्ड ना दिखे, प्रत्येक स्कूल में डिजिटल स्क्रीन की अनिवार्य। साथ ही प्रत्येक कक्षा कक्ष में कम से कम 2 एलईडी बल्ब होने चाहिए। वही जिलाधिकारी ने यह भी कहा स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए धन की कमी नही होने दी जाएगी।
