Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 18, 2026

देहरादून के पलटन बाजार में लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे

देहरादून : राजधानी देहरादून के पलटन बाजार में सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला और अधिक संवेदनशील नजर आ रहा है। देहरादून के डीएम सविन बंसल ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 25 लाख का बजट निर्धारित किया गया है।आपको बता दें कि देहरादून का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका पलटन बाजार है। यहां पर महिलाएं, बच्चे रोजाना अधिक संख्या में आते हैं। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि पुलिस की तैनाती के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का उपयोग भी जरूरी है। इसके लिए बाजार में हाइटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है, जिससे आगे कोई अपराधिक गतिविधि ना हो सके और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा सके। साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए देहरादून के एसएसपी से इस विषय पर बात करके जल्द से जल्द इसका प्रपोजल मांगा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.