भाजपा ने राज्य के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते हुए सदस्यता महाअभियान को बढ़ाया आगे
देहरादून: भाजपा ने राज्य के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते हुए सदस्यता महाअभियान को आगे बढ़ाया है । इस दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसदों, मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों समेत सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में स्वच्छता के मुद्दे पर उत्तराखंड के गांव का जिक्र आने को गौरवशाली बताया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि देहरादून कैंट विधानसभा के शास्त्रीनगर में वार्ड 41 बूथ संख्या 16 में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं एवं जनसहभागिता के साथ मन की बात के 114 वें एपिसोड को सुना । इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, यह हम सबके लिए बेहद संतोष की बात है कि विकास भी विरासत भी के जिस सिद्धांत पर चलने का जिक्र पीएम ने आज किया, उसपर चलते उत्तराखंड, सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार में आगे बढ़ रहा है । क्योंकि हमनें रेल, सड़क, हवाई कनेक्टिविटी को शानदार बनाया, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और विकास की गति को तीव्र तो किया ही साथ ही चार धामों एवं मानसखंड मंदिर माला को भव्यता और दिव्यता को बढ़ाने का काम भी किया । उन्होंने पीएम द्वारा स्वच्छता को लेकर उत्तरकाशी ज़िले झाला गांव के प्रयासों के जिक्र को प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए गौरवशाली एवं प्रेरणादायक बताया । अब हम सबका भी प्रयास होना चाहिए कि विगत 10 वर्षों से जारी स्वच्छता की मुहिम को अधिक तेजी और व्यापकता के साथ हमेशा हमेशा के लिए जीवन का हिस्सा बनाए। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व निर्धारित सदस्यता महाअभियान में भाग लिया । जिसके तहत उन्होंने घर घर जाकर पार्टी और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराकर लोगों को पार्टी से जोड़ा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट, दायित्वधारी मुफ्ती मोहम्मद काश्मी, जिला महामंत्री विजेन्द्र थपलियाल, कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र ढिल्लो, सह-संयोजक तेजपाल सैनी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
