थूक जिहाद पर बीजेपी की दो टूक, कड़ी कारवाई में सरकार के कदम की सराहना
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में स्वस्थ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर होटल और ढाबों जैसे व्यवसायिक संस्थानों में खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला आते ही, उनके निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया है। आपको बता दे भाजपा के मीडिया प्रभारी मानवीर सिंह चौहान का कहना हैं की प्रदेश में कोई भी अप्रिय घटना और अराजकतत्वों पर सरकार की पैनी नजर हैं और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश के हित में कार्य कर रहे हैं ।
