Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

17, 500फीट के उच्च हिमालई स्थल नन्दीकुड का सौन्दर्य देख अभिभूत हुये युवा

चमोली : उत्तराखंड पर्यटन विभाग चमोली द्वारा आयोजित साहसिक ट्रैकिंग पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर देवग्राम उर्गम घाटी से वंशी नारायण मैनवाखाल मनपाई बुग्याल घिया विनायक नन्दीकुड की 120 किमी लम्बी ट्रैकिंग चमोली जिले के देवाल ज्योतिर्मठ कर्णप्रयाग दशोली के युवाओं ने पांच दिनों में सम्पन की ।

पहले दिन 15 अक्टूबर को सभी युवाओं युवतियों का दल चमोली पर्यटन विभाग के सौजन्य से उर्गम घाटी के देवग्राम में पहुंचा दुसरे दिन वंशी नारायण में में रात्रि विश्राम किया गया ।
अगले दिन ढोलडार मनपाई बुग्याल में रात्रि विश्राम हेतु पहुंचा। तीसरे दिन सुबह चार बजे मनपाई बुग्याल से घोड़ा सांगडा ववकुरा केला विनायक ब्रह्मा वैतनी घिया विनायक 17500फिट को पार करके चनणियां शिखर धनियां डुंकर चनणियां घट होते हुए भगवती नन्दा के सिद्धपीठ नन्दीकुड पहुंचा जहां पहुंचकर भगवती नन्दा की पूजा अर्चना की एवं प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की ।
इस दल में पांच बालिकाएं भी शामिल थी युवाओं ने पूरी यात्रा में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। उर्गम घाटी में पर्यटन साहसिक ट्रैकिंग को बढ़ावा देने बुग्याल का संरक्षण के उद्देश्य के लिए यह यात्रा आयोजित की गयी। साहसिक यात्रा का नेतृत्व नन्दीकुड ट्रैकिंग एण्ड एडवेंचर्स ग्रुप हिमालय देवग्राम उर्गम घाटी के सचिव रघुबीर सिंह नेगी ने किया । नन्दीकुड का सौन्दर्य देखकर अभिभूत हुये युवा साथ ही युवाओं ने पर्यटन विभाग चमोली का आभार व्यक्त किया। इस यात्रा में जनार्दन थपलियाल पर्यटन विभाग चमोली दीपक कल्याण सिंह विक्रम हेमा संगीता पूजा उषा शिवानी राजीव रवि दर्शन प्रशान्त अनुज सागर तीरथ समेत 26 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.