Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

भाजपा में नगरपालिका निगमों के संभावित अध्यक्ष प्रत्याशियों पर संगठन स्तर पर किया गया विचार विमर्श

देहरादून : भाजपा में आज नगरपालिका निगमों के संभावित अध्यक्ष प्रत्याशियों पर संगठन स्तर पर गहन विचार विमर्श किया गया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रथम चरण में सभी जिला संगठनों से साथ अलग अलग चर्चा की गई। अगले चरण में पर्यवेक्षकों एवं जमीनी सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, सभी निकायों एवं निगमों को एकतरफा जीतने की दृष्टि से हम तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार द्वारा सभी जिला इकाईयों से निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री समेत संबंधित जनपद के पार्टी विधायकों ने जिलेवार प्रतिभाग किया। जिसमें प्रदेश नेतृत्व ने उनसे अपने अपने जनपद के अंतर्गत आने वाली नगरपालिकाओं एवं निगमों को लेकर चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही सभी सामाजिक, क्षेत्र एवं वर्गों को देखते हुए सक्रिय इच्छुक प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा, पार्टी सभी निकायों एवं निगमों की जीतने की दृष्टि से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। आज हमने जनपदवार स्थानीय राजनैतिक और सामाजिक समीकरणों पर फीड बैक लिया और चुनाव की दृष्टि से बेहतर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। अब आगे निकाय चुनाव की घोषणा के साथ, सभी जगह पार्टी पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे जो स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनता और इच्छुक प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करेंगे। वहीं पार्टी प्रत्याशियों के चयन में सहायता हेतु जमीनी सर्वे भी कराएगी। तीनों तरीके के समन्वय से सामने आए नामों का पैनल तैयार किया जायेगा। जिसे प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड के माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा, जिनके द्वारा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विगत निकाय चुनावों में कुछ सीटों पर जो कर कसर रह गई थी, भाजपा इस बार सौ फीसदी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.