हत्या के मामले में फरार पति-पत्नी गिरफ्तार, पंजाब से दबोच लाई पुलिस
देहरादून : पटेलनगर क्षेत्र से अपहृत/गुमशुदा बुजुर्ग की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे पति और उसकी पत्नी को पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसके उसका पति एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था और फीस न होने के कारण उसे पढ़ाई ड्रॉप कर दी थी जिसके लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी।

एसएसपी ने पूरे मामले का खुलासा कर बताया कि आरोपी महिला का बुजुर्ग से 12 साल से अफेयर चल रहा था।बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाने के लिए पति-पत्नी ने अपने घर के पास ही एक कमरा लिया था। महिला ने पैसे एंठने के लिए बुजुर्ग को कमरे में बुलाया जहाँ उसका पति पहले से ही अंदर मौजूद था। उसके पति ने दोनों की अश्लील वीडियो बनाई और बुजुर्ग से पैसे मांगने के लिए ब्लैकमेल करने लगे।विरोध करने पर दोनों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े टुकड़े कर सहारनपुर में फेंक दिए

पुलिस ने पहले महिला के भाई को सहारनपुर से हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया ।
