Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 18, 2026

100 मीटर गहरी खाई में हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त,SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून : हिमाचल रोडवेज की बस HP66A-2588, जो नेरवा से पौंटा की ओर जा रही थी, कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF की टीमें पोस्ट चकराता, त्यूणी एवं डाकपत्थर से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 35–36 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 03 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को विकासनगर अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है।

दुर्घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में स्थित है, जहां SDRF एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.