देहरादून में जिम से लौट रहे कथित गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, 50 से अधिक मुकदमों के एंगल पर जांच तेज
देहरादून : देहरादून में दिनदहाड़े जिम से लौट रहे कथित गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिम से नीचे उतरते समय दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना सुबह करीब दस बजे पुलिस को मिली। हमलावर वारदात के बाद बाइक से फरार हो गए।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतक पर 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें हत्या जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। झारखंड कनेक्शन और संभावित गैंगवार एंगल पर जांच की जा रही है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
