Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 17, 2026

प्रेमी की हत्या की साजिश का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून : देहरादून मे प्रेम में धोखे से नाराज एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश रचते हुए पांच लाख रुपये में सुपारी देने का मामला सामने आया है। पटेलनगर क्षेत्र में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी महिला, उसके साथी और मुठभेड़ में घायल शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला करीब पांच साल से सत्यम के संपर्क में थी। सत्यम की दूसरी युवती से सगाई के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। इसी से नाराज होकर महिला ने हत्या की साजिश रची और शूटर को पांच लाख रुपये देने का सौदा किया। शूटर को एक लाख बीस हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे। आठ सितंबर को बड़ोवाला में सत्यम पर फायरिंग की गई, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। ग्यारह सितंबर की रात पुलिस मुठभेड़ में शूटर अंकित चौहान पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसका साथी अंकुर फरार हो गया। बाद में मुख्य आरोपी महिला और उसके साथी मोहित को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.