क्लेमेंटाउन क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
देहरादून : उत्तराखंड पुलिस ने 21 सितंबर को हुए क्लेमेंट टाउन में मर्डर का खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार किया है एसएसपी परमिंदर डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर को थाना क्लेमेंट टाउन में एक मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें एक कालर द्वारा 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई थी कि जिसने अपना नाम धीरज पवार बताया था और उसने बताया था कि उसके द्वारा अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दि है ।

इस सूचना को देने के बाद यह व्यक्ति फरार हो गया था पुलिस के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी मृतिका के भाई ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराई थी और इस आरोपी के अरेस्टिंग के लिए लगातार धर पकड़ की जा रही थी और इस व्यक्ति की अरेस्टिंग आज की गई है और पूछताछ में उसने बताया है कि अपनी पत्नी से उसके रिलेशन खराब चल रहे थे और पिछले कुछ समय से लगातार विवाद चल रहा था और इसको यह भी शक था कि इसकी किसी और से अफेयर है इसको लेकर वह लगातार अपनी पत्नी की रेकी कर रहा था जब इनके बीच में कुछ दिन पूर्व झगड़ा हुआ था जिसके बाद इसने अपनी पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई थी और यह सहारनपुर से एक तमंचा लेकर आया जिससे रैकी करने के बाद सुबह के टाइम पत्नी की हत्या कर दी हसला भी बरामद कर लिया गया है जिसने इसको हसला उपलब्ध कराया है उसकी भी अरेस्टिंग की जाएगी उसके लिए टीम सहारनपुर दबिश देने गई है।
