Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून : भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं संगठनात्मक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


बैठक में देहरादून महानगर, देहरादून ग्रामीण, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, टिहरी एवं कोटद्वार क्षेत्रों के विधायकगण, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश टोली के पदाधिकारी, नगर निगम महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष तथा विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के चौथे चरण की यात्रा प्रारंभ हो रही है। यह यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर उत्तराखंड पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि संत रविदास जी के समता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान संत समाज, समाज के सभी वर्गों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों को साथ जोड़ते हुए यात्रा का भव्य स्वागत किया जाए। संत रविदास जी ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और संत रविदास जी के विचारों एवं उनके मानवतावादी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे। समरसता संकल्प अभियान सामाजिक एकता, सम्मान और भाईचारे को मजबूत करने का एक व्यापक प्रयास है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज को समानता, सम्मान, सहयोग और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि मजबूत राष्ट्र और सशक्त समाज की नींव तभी मजबूत हो सकती है, जब समाज का प्रत्येक वर्ग परस्पर सम्मान और सद्भाव के साथ आगे बढ़े।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘समरसता संकल्प यात्रा’ के चौथे चरण के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जोड़ें।

बैठक में राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक बृजभूषण गैरोला, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, महामंत्री दीपित रावत, मीना गंगोला, विनोद कुमार, स्वराज विद्वान, देशराज, सुमेरचंद एवं ओमप्रकाश भुजवान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने ‘समरसता संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने और संत रविदास जी के समानता, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.