सेवा ज्योति यात्रा व सभा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पर भाजपा का संकल्प

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आज देहरादून महानगर भाजपा ने सेवा ज्योति यात्रा व सभा का आयोजन किया। परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ाहॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री, विधायक और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया और विकसित भारत 2047 के मिशन को लेकर शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि PM मोदी के 25 साल में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून के बाद 33 हजार युवाओं को पारदर्शी नौकरी मिली है। धर्मांतरण रोक कानून बना, सैन्य धाम का निर्माण हुआ और शहीदों के परिजनों को नौकरी का वादा पूरा हुआ। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं। रक्षा क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर हुआ है। भाजयुमो अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि विकसित भारत संकल्प युवाओं को समर्पित है। केंद्र और धामी सरकार की योजनाएं युवा केंद्रित हैं। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा कि PM के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास तेज हुआ है। तीसरी बार भाजपा सरकार लाकर इसी विकास को आगे बढ़ाना है।

