किरोडा नाले के तेज बहाव में बही मैक्स, महिला की मौत
चंपावत: टनकपुर के किरोड़ा नाले में एक सवारियों भरी मैक्स वाहन तेज बहाव में बह गया। घटना में एक महिला की मौत हो गई है व उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में 4 घायलों को लाया गया है,जिनका इलाज चल रहा है। बतादें कि रैस्क्यू अभी जारी हैं जिसके चलते लोगों को निकाला जा रहा है। वहीं उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि मौके पर पहुंच गए हैं साथ ही सभी लोग उधमसिंह नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं प्रशासन और रेस्क्यू टीम की तत्परता के चलते कई जिंदगी बच गई है उप जिलाधिकारी टनकपुर से प्राप्त सूचना के अनुसार अवगत कराया जा रहा है कि प्राप्त सूचना अनुसार वाहन में कुल 9 लोग थे जिसमें से 7 लोगों को निकाल लिया गया है।2 की खोजबीन जारी है।मैक्स में 9 लोग सवार थे जिनमें से एक महिला की मौके पर मौत हो गई
