Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

डीएम सोनिक ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में उपस्थित अधिकारियों के साथ नशामुक्ति की शपथ दिलाई। स्कूलों में नर्सरी से ही बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जाए ताकि उनके मन में नशे के दुष्प्रभाव के प्रति चेतना बनी रहे। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान को प्रभावी एवं सक्रियता से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। विशेष स्कूलों एवं विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करते हुए बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देने व अपने आस-पास के लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए जागरूक करने को प्रेरित किया जाए।
उन्होंने पुलिस एंव शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय करते हुए स्कूलों कालेजों में नशामुक्ति पर कार्यशाला/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।  साथ ही शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी स्कूलों को निर्देशित किया कि वे कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के बच्चों स्कूली अध्यापकों के माध्यम से ही नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देते रहें ताकि जब बच्चे किशोर अवस्था में पंहुचे तो उनके मन में नशे के दुष्प्रभाव के प्रति चेतना बनी रहे।

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.