Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

केदारनाथ उप चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये विस प्रभारी और संयोजक

देहरादून : भाजपा ने आगामी केदारनाथ उप चुनाव को लेकर विधानसभा प्रभारी, संयोजक तथा समन्वयक सहित मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की नियुक्ति की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर आगामी केदारनाथ विधानसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिसमें विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधानसभा संयोजक रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, विधानसभा सह संयोजक के रूप में सरकार में दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट एवं विधानसभा समन्वयक के रूप में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है । इसी तरह मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गजपाल बर्थपाल, अगस्तमुनि मंडल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ वाचस्पति सेमवाल, अगस्तमुनि ग्रामीण मंडल में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विजय कपरवाण एवं सतेराखाल मंडल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ विक्रम कंडारी को जिम्मेदारी दी गई है।

 

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.